फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नहर टूटने से सरसों की फसल जलमग्न

Wed, 19 Mar 2025 10:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04नारनौल में कोरियावास रोड पर टूटी नहर से खेतों में जाता पानी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल के निजामपुर रोड पर सैनी धर्म कांटा के नजदीक नहर टूटने से सरसों की फसल जलमग्न हो गई। इस दौरान खेतों के अलावा आसपास की कॉलोनी में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग ने नहर की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। बुधवार सुबह करीब 8 बजे निजामपुर रोड पर सैनी धर्म कांटा के नजदीक नहर टूट गई। इसकी वजह से खेतों में जलभराव हो गया। आसपास कुछ किसानों की सरसों कटी हुई थी, वहीं कुछ की खड़ी थी। ऐसे में खेत में पानी भरने से किसानों को नुकसान हुआ है। किसान भूराराम ने बताया कि सुबह खेत की तरफ आया था, तब नहर टूटी हुई थी।
किसान ने बताया कि उसकी करीब 18 से 20 मण सरसों खराब हो गई है। नहर टूटने से भूप कालोनी तक पानी चला गया है। इसकी वजह से दूर-दूर तक खाली पड़े प्लाटों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। बता दें कि मंगलवार को काफी समय बाद नहर में पानी आया था। इसके बाद बुधवार को नहर टूट गई। इससे पहले नांगल चौधरी में भी नहर कई बार टूट चुकी है। सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश वर्मा ने बताया कि नहर की मरम्मत करवा दी गई है। नहर को दाेबारा सुचारू रूप से शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें