फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के विकास में संगीत महत्वपूर्ण माध्यम : प्रो. सुनीता

Fri, 29 Nov 2024 10:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:52- संगीतमय टैलेंट हन्ट प्रतिस्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों ने की कुलपति प्रो.टंके
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के म्यूजिक क्लब ने संगीतमय टैलेंट हंट प्रतिस्पर्धा का आयोजन किया। प्रो. मूलचंद शर्मा ऑडिटोरियम में आयोजित प्रतियोगिता में 28 विद्यार्थियों ने प्रतिभागिता की।
विज्ञापन

म्यूजिक क्लब की संयोजक प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि आज के समय में युवाओं के विकास में संगीत महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन भी ऐसी ही एक कोशिश और अवश्य ही इसके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा के प्रदर्शन का अवसर प्राप्त हुआ है।
इस सफल आयोजन के सह संयोजक डॉ अभिरंजन कुमार ने बताया कि हिंदी गायन में प्रथम स्थान इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के आशीष ठाकुर, द्वितीय स्थान शिक्षा विभाग के रवि कुमार यादव व तृतीय स्थान शिक्षा विभाग के जयंज्ञा , मनोविज्ञान विभाग की फाहिम यासमीन और बी टेक के पवन कुमार यादव ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया। अंग्रेजी गायन में प्रथम स्थान बीटेक विभाग के सुब्रह्मण्यम, दूसरा स्थान राजनीतिक विभाग की आस्था माधव ने हासिल किया। क्षेत्रीय भाषा गायन में मनोविज्ञान विभाग के अहमद नजद ने प्रथम, भूगोल विभाग की कृष्णा ने द्वितीय और मनोविज्ञान विभाग की दृश्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वाद्य यंत्र वादन में प्रथम स्थान बीटेक विभाग के सुब्रह्मण्यम, दूसरा स्थान भौतिकी विभाग के शुभम गुप्ता व तृतीय स्थान मनोविज्ञान विभाग के एजी आर्को ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन इतिहास विभाग की स्नातकोत्तर की छात्रा आस्था ने किया। इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में सह-संयोजक डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. रश्मि तंवर की भूमिका महत्वपूर्ण रही। साथ ही प्रबंधन विभाग की सहायक आचार्य डाॅ. दिव्या ने भी कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया। विद्यार्थियों के स्तर पर इस कार्यक्रम के आयोजन में राहुल, रविकेश, विवेक और नंद किशोर जैसे स्वयंसेवकों ने भी अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें