कनीना। कनीना नगर पालिका ने सफाई को लेकर दो ट्राली खरीदने का फैसला किया है। नगर पालिका एमई दिनेश ने बताया कि नगर पालिका ने तकरीबन सात माह पहले 11 लाख रुपये की लागत से एक बड़ा ट्रैक्टर व एक छोटा ट्रैक्टर खरीदा था। इसके बाद ट्रॉली के लिए चार माह से टेंडर लगाया हुआ है। अब यह टेंडर एक एजेंसी को खुला हैं। जो एक सप्ताह में वर्क आर्डर दे दिया जायेगा। दो लाख 80 हजार रुपये की लागत से एक बड़ी ट्रॉली, एक छोटी ट्रॉली खरीदी जाएगी।
वर्जन
कस्बे में सफाई व्यवस्थाओं को लेकर कुछ समय पहले एक बड़ा ट्रैक्टर व एक छोटा ट्रैक्टर खरीदा था। इसी को देखते हुए अभी ट्रॉली खरीदी जा रही है। कस्बे में सफाई व्यवस्था को और अधिक ठीक किया जाएगा। -समय पाल सिंह, सचिव, नगर पालिका