फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दो साल बाद जागी पालिका, 10 सड़कों की मरम्मत का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर की बदहाल सड़कों को दो वर्षों से चली आ रही परेशानी अब कम होने की उम्मीद है। नगर पालिका ने आखिरकार शहर की प्रमुख 10 सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया है। इन सड़कों पर पेचवर्क के साथ टाइलें लगाई जाएंगी जिससे वाहन चालकों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 10 जुलाई के अंक में यह मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की। करीब एक सप्ताह पहले नगर पालिका की ओर से सड़कों की मरम्मत के लिए ठेकेदार को वर्क ऑर्डर जारी किया गया था। अब मौके पर काम शुरू हो चुका है।
शहर की डुलाना रोड, सिनेमा रोड, बस स्टैंड रोड, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, गोशाला रोड सहित कई अन्य मार्ग पिछले करीब दो वर्षों से खराब हालत में थे। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को सड़क की स्थिति का अंदाजा नहीं लग पाता था जिससे हादसों का खतरा बढ़ जाता था।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी योगेश, नरेश, आलोक और रामनिवास ने बताया कि वे पिछले लंबे समय से सड़कों की मरम्मत की मांग कर रहे थे। नगर पालिका हाउस में भी इन सड़कों का प्रस्ताव पास किया गया था लेकिन काम शुरू नहीं हो पाया था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में डुलाना रोड और सिनेमा रोड का निर्माण कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क खराब हो गई।
वर्जन:
नगर पालिका ने शहर की प्रमुख और वार्डों की सड़कों पर पेचवर्क कार्य शुरू कर दिया है। करीब 14 लाख रुपये की लागत से सड़कों की मरम्मत कराई जाएगी। पालिका नियमित रूप से सड़कों की निगरानी करेगी और जरूरत के अनुसार सुधार कार्य करवाएगी।-राजेश कौशिक, एमई, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें