फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। नगर पालिका कर्मचारी संघ के बैनर तले सोमवार को सफाई कर्मचारियों ने जिला प्रधान महेंद्र सिंह की अध्यक्षता में अपनी मांगों को लेकर दो दिवसीय हड़ताल की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि कौशल योजना चालू करके सरकार ने सफाई, डीसी रेट व सफाई वाहन चालकों के साथ अन्याय किया है, क्योंकि कौशल योजना के तहत 12878 रुपये हर महीने मेहनताना मिलता है जबकि वैसे 15000 रुपये मिलता था। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। 18 महीनों का बकाया एरियर दिया जाए। पुरानी पेंशन योजना लागू की जाए। जिला प्रधान ने कहा कि सरकार को पहले भी विभिन्न मांगों के बारे में अवगत कराया गया, लेकिन अभी तक कोई भी मांग लागू नहीं की गई है। उन्होंने अल्टीमेटम दिया है कि अगर समय रहते मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। इस मौके पर प्रधान गीता देवी, रेखा देवी, ऊषा देवी, मंजू देवी, सीमा, लक्ष्मी, मनीष कुमार, मनोज कुमार, रोहतास, राकेश, रवि, अशोक कुमार, रिंकू व कमल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें