municipality removed holdings banner
- फोटो : Narnol
विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने के साथ ही चुनाव आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। आचार संहिता का पालन करते हुए नगर पालिका ने शहर में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग्स, पोस्टर, बैनर व दीवार पर बनाए गए प्रचार सामग्री मिटाना शुरू करा दिया।
शहर में स्ट्रीट लाइट पोल, घरों की दीवारों ,बस अड्डा, नेशनल हाईवे सहित अन्य प्रमुख स्थलों पर नेताओं के पोस्टर, बैनर, फलैक्स, होर्डिंग्स लगे हुए हैं। नेताओं ने प्रचार प्रसार के लिए पेड़ पौधों को भी नहीं छोड़ा था। नेशनल हाईवे पर भी खंभों पर बड़े-बड़े फलैक्स लगे हुए हैं।आचार संहिता लगते ही नगरपालिका की टीम बाजार में होर्डिंग्स और फलैक्स उतारने शुरू कर दिए।नगर पालिका के सचिव नवल किशोर के निर्देश पर पालिका की तीन टीम शनिवार को होर्डिंग्स उतारने के लिए अलग अलग एरिया में पहुंची। बालाजी चौक से राव तुलाराम चौक तक के फलैक्स उतारे। दूसरी टीम ने नेशनल हाइवे पर सतनाली चौक से राव तुलाराम चौक तक होर्डिंग्स, बैनर हटाए।तीसरी टीम ने नगर पालिका के अंदर शहरी हिस्से में प्रचार सामग्री हटाई। नगर पालिका की टीम रविवार को भी बाजार में प्रचार सामग्री हटाएगी। नगर पालिका की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीएम,पीएम के फोटो को भी कवर किया जा रहा है।
आचार संहिता लागू हो चुकी है। आयोग के निर्देश अनुसार सभी सार्वजनिक, निजी स्थानों से प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश दिए गए हैं। नगर पालिका की टीम काम कर रही है। अगले 24 घंटे में सभी स्थानों से होर्डिंग्स, बैनर, पोस्टर हटा दिए जाएंगे।
मनीष फोगाट, एसडीएम, महेंद्रगढ़।