फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पालिका ने बनाया 10 करोड़ का बजट, विशेष बैठक स्थगित

विज्ञापन
नगर पालिका में आयोजित बैठक में उपस्थित नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग व अन्य। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नगर पालिका की बजट विशेष बैठक सोमवार को कोरम के अभाव में स्थगित हो गई। मीटिंग में नपा चेयरपर्सन सहित मात्र चार पार्षद ही पहुंचे। कोरम पूरा करने के लिए कम से कम छह पार्षद होने चाहिए थे। करीब 15 मिनट इंतजार करने के बाद कोरम के अभाव में चेयरपर्सन ने बैठक स्थगित कर दी गई। अगली बैठक की कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है। बैठक के लिए पुलिस बल भी बुलाया गया था। नपा ने 2020-21 के लिए 10.37 करोड़ रुपये का बजट तैयार किया है। जिसमें 9.13 करोड़ रुपये विभिन्न मदों पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पालिका की सोमवार को बजट बैठक थी। बैठक के लिए 11 पार्षदों और दो मनोनीत पार्षदों को बैठक में पहुंचने के लिए एजेंडा भेजकर सुबह दस बजे बुलाया गया था। सुबह दस बजे तक नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग, पार्षद मोनिका सैनी, कृष्णा जांगड़ा और मनीष सैनी पहुंचे थे। बैठक में लगभग 15 मिनट तक पार्षदों के आने का इंतजार किया। सवा दस बजे तक अन्य कोई पार्षद नहीं पहुंचा तो नपा चेयरपर्सन ने मीटिंग स्थगित कर दी। मीटिंग की कार्रवाई लिपिक खिल्लू राम ने लिखी। इस मौके पर जेई शाहरुख खान, लेखाकार शिव कुमार, लिपिक सुरेंद्र कुमार सहित अन्य स्टाफ भी उपस्थित था। नगर पालिका की मीटिंग शुरू होने से पहले पुलिस कर्मचारी नपा कार्यालय पहुंच गए थे। नपा चेयरपर्सन ने रविवार को थाना प्रभारी को पत्र लिखकर पुलिस कर्मचारियों की मांग की थी। चेयरपर्सन ने बैठक को शांतिपूर्वक करवाने के लिए पुलिस बल मांगा था। सोमवार को 8 पुलिसकर्मी नगर पालिका पहुुंचे थे। दरअसल 13 जनवरी को नगर पालिका की साधारण बैठक बुलाई गई थी। चेयरपर्सन ने तीन पार्षदों को बैठक का निमंत्रण नहीं दिया था। इसके बाद भी यह पार्षद बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इन पार्षदों को पुलिस बल ने बाहर ही रोक लिया था।
2020-21 में 10.37 करोड़ रुपये आय का रखा लक्ष्य
नगर पालिका ने 2020-21 के बजट में विभिन्न मदों से प्राप्त होने वाली आय का लक्ष्य 10.37 करोड़ रुपये रखा है। अगले वित्त वर्ष में 9.13 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव है। पिछले वर्ष की तुलना में इस बार 7.78 लाख ज्यादा राजस्व आने का अनुमान लगाया है। पिछले वर्ष की तुलना में खर्चा 4 लाख रुपये बढ़ाया गया है। 2019-20 में आय का लक्ष्य 9.60 करोड़ रुपये रखा था। आय मात्र 2.28 करोड़ रुपये हुई। खर्च का बजट 9.09 करोड़ रुपये का रखा था जबकि खर्चा 4.76 करोड़ रुपये हुआ था।
विज्ञापन

आपसी खींचतान के कारण नपा को 2.47 करोड़ रुपये का नुकसान
नपा चेयरपर्सन और पार्षदों की आपसी खींचतान के कारण 2019-20 में नपा को 2.47 करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा। खींचतान की वजह से न तो आय के स्रोत पर ध्यान दिया गया और न ही खर्चे पर। इसी कारण 2019 में निर्धारित की 9.60 करोड़ रुपये बजट का चौथा हिस्सा भी नहीं जुटा पाए। 2019-20 में नपा को लगभग विभिन्न मदों से 2.28 करोड़ रुपये की आय हुई है। 2018-19 में नपा को 5.55 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
विज्ञापन

सोमवार को नगर पालिका की बजट विशेष बैठक बुलाई गई थी। जिसमें नपा का बजट मंजूर किया जाना था।
कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई है। इस बैठक की अगली तारीख जल्द ही घोषित कर दी जाएगी। शहर के विकास के लिए बजट पारित करना जरूरी है।
- रीना गर्ग, नपा चेयरपर्सन, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें