फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नपा ने बस स्टैंड के सामने चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान, रेहड़ी वालों के साथ हुई नोकझोंक

Wed, 24 Apr 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाओ अ​भियान के तहत कैरेटाें को ट्रॉली मे
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगरपालिका की ओर से मंगलवार को बस स्टैंड के मुख्य द्वार के बाहर से रेहड़ी-फड़ी संचालकों द्वारा किया गया अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नपा सचिव, जेई के साथ दस कर्मचारियों की टीम ने तीन बजे कार्रवाई शुरू कर दी। टीम को कई स्थानों पर दुकानदारों के विरोध का सामना भी करना पड़ा। टीम ने अवैध रूप से फड़ी व रेहड़ी लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया गया। इस दौरान रेहड़ी वालों ने अपनी रेहड़ी भी वहां से हटाकर दायरे में खड़ी कर दी। फड़ी लगाने वालों के कैरेट व अन्य सामान को कर्मचारियों की ओर से जब उठाकर ट्रेक्टर-ट्राली में डाला जा रहा था तो कई दुकानदारों ने इसका विरोध किया। अधिकारियों पर विरोध का कोई असर नहीं हुआ व पांच बजे तक कार्रवाई जारी रखी गई।
विज्ञापन

वहीं दुकानदारों का कहना है कि चेतावनी के बाद नपा की ओर से कुछ समय नहीं दिया गया। उनके सामान को उठाकर ट्राली में डाल ले गए। कुछ समय मिल जाता तो वह कहीं ओर शिफ्ट कर लेते जिससे आजीविका भी चलती रहती।
टीम ने दो घंटे में बस स्टैंड के दोनों गेटों के बीच से हटा दिया अतिक्रमण
तीन बजे शुरू किया गया अभियान पांच बजे तक जारी रहा। इस दौरान टीम की ओर से दो ट्रालियों में फड़ी व रेहड़ियों का सामान भरकर नगरपालिका पहुंचाया गया। वहीं जिम्मेदारों का दावा है कि अतिक्रमण हटाने से तीन दिन पूर्व चेतावनी दी गई थी। मंगलवार को भी सुबह नौ बजे व दोपहर दो बजे चेतावनी दी गई थी, लेकिन रेहड़ी फड़ी वालों ने अपना अतिक्रमण नहीं हटाया। कुछ लोगों द्वारा अस्थाई टीनशैड लगाकर तिरपाल ताने हुए थे जिन्हें टीम ने हटा दिया। पहले दिन अभियान के तहत बस स्टैंड के मुख्य गेटों के बीच से अतिक्रमण को हटाया गया।
विज्ञापन

अब नियमित जारी रहेगा अभियान
वहीं नगरपालिका के जेई मनोज कुमार ने बताया कि बस स्टैंड के दोनों मुख्य गेटों के बीच कुछ लोगों द्वारा टीनशेड व तिरपाल लगाकर नपा की जमीन पर अतिक्रमण किया हुआ था। नपा की ओर से तीन दिन से चेतावनी दी जा रही थी। दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया है। अब यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा।

फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैरेटाें को ट्रॉली मे

फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैरेटाें को ट्रॉली मे

फोटो संख्या:67- महेंद्रगढ़ बस स्टैंड के बाहर अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत कैरेटाें को ट्रॉली मे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें