फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पालिका कर्मचारियों ने हटाया अतिक्रमण

Fri, 06 Dec 2024 11:20 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका की ओर से शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कर्मचारियों ने मुख्य सड़कों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया एवं दुकानों के बाहर रखे सामान को जब्त किया। कर्मचारियों ने अतिक्रमण के साथ-साथ पॉलिथीन रखने वाले दुकानदारों का भी चालान किया गया।
विज्ञापन

नगर पालिका सचिव प्रशांत ने बताया कि नगर पालिका टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान दोपहर दो बजे शुरू किया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान नगर पालिका गेट से शुरू होकर शंकर मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, आईटीआई रोड, बस स्टैंड रोड पर दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाया। सड़क पर रखे सामान को जब्त कर के ट्रैक्टर ट्रॉली से पालिका पहुंचाया। अभियान दौरान टीम सदस्यों ने दुकानों में रखे पॉलिथीन बैग की जांच की गई।
पॉलिथीन मिलने पर दुकानदार का चालान किया गया। शुक्रवार को 15 दुकानदारों को पॉलिथीन रखने पर चालान किया गया। उन्होंने बताया कि दुकानदारों व रेहड़ी वालों की ओर से किये गए अतिक्रमण की वजह से आमतौर पर शहर की मुख्य सड़कों पर जाम देखने को मिलता है, जिसकी वजह से लोगों को आवागमन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों को आ रही इस परेशानियों एवं शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से इस अभियान की शुरूआत की। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस मौके पर र्क्लक सन्नी, अनिल, लक्ष्मण, दरोगा रिंकू सहित नगर पालिका के कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें