फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नगर पालिका कर्मचारियों ने झाड़ू लेकर किया प्रदर्शन

Wed, 14 Aug 2024 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर मंगलवार को नप सफाई कर्मचारियों ने गेट बैठक का आयोजन कर सरकार के खिलाफ काले झंडे व झाड़ू लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान सुरेश कुमार जैदिया ने की, जबकि राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया, जिला प्रधान राहुल सारवान व महासचिव महावीर प्रसाद भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।नगर पालिका कर्मचारी संघ के राज्य कैशियर महेंद्र सिंह संगेलिया ने बताया कि 9 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 तथा 7 अगस्त 2024 को भाजपा हरियाणा सरकार के निकाय मंत्री से राज्य की यूनियन के शिष्टमंडल से वार्ता की गई थी। उन्होंने बताया कि उस वार्ता के दौरान जो समझौता हुआ था उसे लागू करें अन्यथा हरियाणा के समस्त कर्मचारी काम छोड़ हड़ताल रखकर 20 अगस्त को जुलूस व 21 व 22 को दो दिवसीय हड़ताल करेंगे। इस मौके पर प्रताप दरोगा, गिरवर दरोगा, महेंद्र चौहान दरोगा, भीमसिंह, निरंजन, आशा, निरज, दौलत, जसवंत, सुरेंद्र, नरबीर, बसंत, मंजू, सुनिता, उषा, सावित्री व सोना देवी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें