34-नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को प्रशिक्षित करते निगम आयुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा
रोहतक। नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को नगर निगम की ओर से प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। निगम आयुक्त डाॅ. आनंद कुमार शर्मा ने कार्यक्रम में स्वच्छता कर्मियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, कूड़े को अलग-अलग एकत्रित करना, प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक व कूड़ा फैलाने, खुले में फेंकने और जलाने से होने वाले नुकसान को लेकर जानकारी दी। निगम आयुक्त ने सफाई कर्मियों को आश्वासन दिया कि कैशलेस कार्ड एक माह के भीतर जारी कर दिए जाएंगे। संवाद