41-रोहतक ब्लॉक में स्वच्छता में अव्वल बहुजमालपुर गांव के सरपंच संजय बल्हारा को प्रमाण पत्र देते
रोहतक। स्वच्छता के क्षेत्र में बहुजमालपुर गांव सबसे अव्वल रहा। शुक्रवार को डीसी सचिन गुप्ता ने गांव में पहुंचकर न केवल पंचायत को सम्मानित किया बल्कि गांव की समस्याओं का भी जायजा लिया। गांव में ठोस कचरा प्रबंधन शेड बनाया गया है जिसका निरीक्षण भी किया। इस शैड में श्रमदान के माध्यम से एकत्रित की गई प्लास्टिक को लाया जाता है। यहां पर बनाई गई केंचुआ खाद को गांव के ही हर्बल पार्क के पौधों में डाला जाता है। इस कार्यक्रम में राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली हॉकी की अंडर-14 टीम को भी सम्मानित किया। मौके पर एडीसी नरेंद्र सिंह, रेडक्रॉस समिति के सचिव रवि, स्वच्छता मिशन से मंजू ग्रेवाल, गांव के सरपंच संजय बल्हारा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी रोहताश, पार्षद सुमन देवी व अन्य लोग भी मौजूद रहे। ब्यूरो