महेंद्रगढ़। नगर पालिका कर्मचारी संघ की और से नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर शुक्रवार को शहर में रोष-प्रदर्शन कर नारेबाजी की। शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के नाम जेई मनोज कुमार ज्ञापन सौंपा। नगर पालिका कर्मचारी व दमकल विभाग के कर्मचारी काले झंडे लेकर नपा गेट के पास नारेबाजी करते हुए जेई को ज्ञापन सौंपने पहुंचे।
नगर पालिका सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण ने बताया कि संघ व सरकार के बीच पूर्व में हुए 20 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को हुई राज्यस्तरीय समझौते एवं गुरुग्राम नगर निगम आयुक्त व संघ की जिला कमेटी गुरुग्राम के बीच 2 जनवरी 2024 को हुए समझौते को लागू करें। उन्होंने बताया कि सफाई, सीवर, वाटर सप्लाई, एमई ब्रांच, सिविल वर्क, ऑफिस कार्यों व मैन पावर, ओ एंड एम व डोर टू डोर के ठेकाें को समाप्त कर कर्मचारियों को रोल पर करे, दैनिक वेतन भोगी, विभिन्न प्रकार के ठेकों में कार्यरत्त हकरन के कर्मचारियों व पार्ट-1, पार्ट-2, अनुबंधित आधार पर लगे सभी सफाई कर्मचारियों, सीवरमैनों, बेलदारों, मैशन, रोडमैट, माली, क्लर्क, जूनियर इंजिनियर, ट्यूबवैल हेल्पर, दमकल विभाग के कर्मचारियों को किश्तों में पक्का करने की बजाय, पाॅलिसी बनाकर एक मुस्त पक्का किया जाए, 4298 सफाई कर्मचारी व 68 सीवर मैनों के रिक्त पदों को भरा जाए। इसके अलावा नगर निगम गुरुग्राम से बर्खास्त किए गए 26 सफाई कर्मचारियों को बहाल व वेतन दिया जाए, पुरानी पेंशन बहाल करो, सफाई कर्मचारियों, फायर कर्मचारियों व अन्य जोखिम पूर्ण कार्य करने वाले कर्मचारियों को पांच हजार रुपये जोखिम भत्ता दिया जाए। पाॅलिसी बनाकर योग्यता के आधार पर ग्रुप सी के पदों में पदोन्नति की जाए सहित अन्य मांगें है। इस मौके पर दमकल विभाग से अमरजीत, रामसिंह, विकास कुमार, सतीश कुमार, प्रदीप सहित शामिल रहे।
फोटो संख्या:68- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते नपा सफाई कर्मचारी--स्रोत
फोटो संख्या:68- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में काले झंडे लेकर नारेबाजी करते नपा सफाई कर्मचारी--स्रोत