फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद 14 को करेंगे करोड़ों के विकास कार्यों का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह आगामी 14 मार्च को महेंद्रगढ़ जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। सांसद इस दौरान क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य और कृषि सिंचाई से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं की सौगात देंगे।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि तय कार्यक्रम के अनुसार, सांसद दोपहर एक बजे गांव डिगरोता पहुंचकर वहां गांव की परस का अवलोकन करेंगे और भूजल रिचार्ज एवं सिंचाई परियोजना की आधारशिला रखेंगे।
इसके बाद विकास कार्यों की इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए वे दोपहर बाद तीन बजे गांव जेरपुर पहुंचेंगे, जहां स्थानीय उप-स्वास्थ्य केंद्र के नए भवन का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि सांसद दोपहर 4 बजे गांव कुरहावटा और शाम पांच बजे गांव सिसोठ का दौरा कर वहां भी नवनिर्मित उप-स्वास्थ्य केंद्र भवनों का शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी।

उन्होंने बताया कि इस पूरे दौरे के दौरान सांसद आमजन की समस्याओं को भी सुनेंगे और मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित समाधान के आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें