फोटो 4जिला स्तरीय कार्यक्रम में नागरिकों को संबोधित करते सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह।स्रोत डीआईप
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने एक साल में 46 संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाया है।
इस अवसर पर जिला महेंद्रगढ़ के 9 गांवों के 306 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के आवंटन पत्र वितरित किए गए। सांसद शुक्रवार को सभागार में म्हारा हरियाणा-नॉन स्टॉप हरियाणा के एक साल पूरे होने पर जन विश्वास-जन विकास गौरवमयी-एक वर्ष के जिला स्तरीय समारोह में संबोधित कर रहे थे। नारनौल के विधायक ओमप्रकाश यादव व उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार भी मौजूद थे। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ उदय सिंह, जिला परिषद के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार, जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह के अलावा अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे।