फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सांसद चौ. चौधरी धर्मबीर ने रेलमंत्री को पांचवीं बार लिखा पत्र

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
महेंद्रगढ़-भिवानी लोक सभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर तीन गाडियों ठहराव, एक गाड़ी का विस्तार व एक गाड़ी का समय परिवर्तन को लेकर रेलमंत्री को पांचवीं बार डीओ पत्र लिखा। भेजे गए डीओ पत्र के माध्यम से सांसद ने बताया कि महेंद्रगढ़ के आदर्श रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 22481-82, गाड़ी संख्या 12323-24, गाड़ी संख्या 12259-60 ठहराव की मांग की है। महेंद्रगढ़ में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में देशभर से विद्यार्थी पढ़ने के लिए आते है वहीं रेलगाड़ियों के ठहराव न होने से उन्होंने रेवाड़ी उतरकर निजी वाहनों से हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय पहुंचना पड़ता है। दैनिक रेलयात्री महासंघ के अध्यक्ष रामनिवास पाटोदा ने बताया कि एक अक्तूबर से जयपुर से लुहारू के मध्य गाड़ी संख्या 09603-04 गाड़ी का संचालन किया है। ये गाड़ी जयपुर से सुबह चलकर लुहारू शाम सवा तीन बजे आकर खड़ी हो जाती है तथा दूसरे दिन 11 बजकर 25 मिनट पर जयपुर के लिए चलती है, यह रेलगाड़ी लुहारू में 20 घंटे खड़ी रहती है। उन्होंने सांसद से मांग की है इस गाड़ी का विस्तार रेवाड़ी, दिल्ली तक करवाया जाए तो राजस्थान और दक्षिण हरियाणा के लोगों को बहुत फायदा मिलेगा और रेल विभाग की आमदनी बढ़ेगी। क्योंकि दोपहर के बाद लुहारू, महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी की तरफ कई घंटे रेल सेवा सुविधा नहीं है और शाम के समय रेवाड़ी से तीन बजे के बाद करीब छह घंटे महेंद्रगढ़-लुहारू के लिए कोई गाड़ी नहीं है। गाड़ी संख्या 14727 श्रीगंगानगर से दिल्ली कोरोना महामारी से पहले रेवाड़ी पहुंचने का समय 5:55 मिनट सुबह का था तथा रेवाड़ी से कोरोना महामारी से पहले भी और अब भी 6:05 मिनट पर जाती है। इस रेलगाड़ी को उसके पुराने समय पर चलाया जाएं ताकि यात्रियों को सुबह के समय एक घंटा की बचत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें