सीआईए पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपी।
- फोटो : Narnol
सीआईए नारनौल की पुलिस टीम ने रविवार को भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब बरामद की है। यह शराब कंटेनर ग्रीनकोरिडोर एक्सप्रेस हाईवे पर से गुजरात लेकर जा रहा था। पुलिस ने कंटेनर चालक और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस को गुप्त सूचना लगी थी कि कंटेनर शराब भरकर चंडीगढ़ से गुजरात ग्रीन कॉरिडोर पर से जाएगा। एसपी विक्रांत भूषण के निर्देश पर सुुराना गांव के पास नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ समय बाद मुखबिर द्वारा बताए गए नंबर का कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस के हाथ देने पर कंटेनर को रोक लिया। कंटेनर में ड्राइवर देवेंद्र उर्फ टिल्लु निवासी गांव सेका, जिला महेंद्रगढ़ और इसी गांव का गौरव बैठा हुआ था। जब कंटेनर की तलाशी ली तो भारी मात्रा में गत्ते की पेटियों में बिना लेबल की शराब भरी हुई थीं। इस दौरान ड्राइवर शराब का कोई लाइसेंस या परमिट नहीं दिखा सका। 545 पेटियों में बिना लेबल की 6540 बोतलें मिली जिनके ढक्कन पर प्रीमियम विसकी लिखा हुआ था। 478 पेटियों में बिना लेबल की 5736 बोतलें शराब की मिली जिनके ढक्कन पर ओल्ड मेचोर्ड डिलक्स ट्रिप्पल एक्स रम लिखा हुआ था। कुल 1023 पेटियां शराब की बरामद की गई जिनकी कीमत लाखों में आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिला मामला दर्ज कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है।