फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शोध कार्यों में सहयोग के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

Sat, 13 Sep 2025 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57- राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन, कुरुक्षेत्र के साथ स
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन फॉर एनवायरमेंट हेल्थ सेफ्टी एंड सैनिटेश, कुरुक्षेत्र के साथ मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया गया।
विज्ञापन


दोनों संस्थाएं पर्यावरण संरक्षण, कचरा प्रबंधन, स्वास्थ्य व स्वच्छता से संबंधित जागरूकता अभियानों तथा शोध कार्यों में सहयोग करेंगी। कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण, पुनर्चक्रण तथा प्लास्टिक और जैविक अपशिष्ट से जुड़ी समस्याओं पर शोध परियोजनाएं चलाई जाएंगी।
राजकीय महाविद्यालय में पहली बार पर्यावरण विज्ञान को नियमित पाठ्यक्रम के रूप में शुरू किया गया है। इससे विद्यार्थियों को न केवल सैद्धांतिक ज्ञान मिलेगा बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और शोध कार्य के अवसर भी मिलेंगे।
विज्ञापन

प्राचार्य प्रो. डॉ. पूर्ण प्रभा ने कहा कि यह समझौता पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महाविद्यालय का ऐतिहासिक प्रयास है। डॉ. नरेश भारद्वाज ने कहा कि ग्रीन अर्थ ऑर्गेनाइजेशन का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को जन आंदोलन बनाना है और इस साझेदारी से मिशन को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें