महेंद्रगढ़। शहर के चामधेड़ा रोड पर सोमवार रात पिकअप की टक्कर से गंभीर रूप से घायल बाइक चालक मनीष की अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर शहर थाना पुलिस ने पिकअप चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
पुलिस को दिए बयान में कुलदीप ने बताया कि सोमवार रात मनीष सब्जी की दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उनके पिता पैरालाइज्ड हैं। इसलिए मनीष रोज मंडी में रेहड़ी लगाने जाते थे। घर लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल खराब हो गई। वह मोटरसाइकिल को पैदल धकेलते हुए जा रहे थे।
इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने मनीष को टक्कर मार दी जिससे उनके सिर में अंदरूनी चोटें आईं। मनीष के चाचा दिनेश सैनी ने बताया कि उन्होंने यह घटना देखी। सूचना मिलने पर कुलदीप मौके पर पहुंचे और चाचा दिनेश सैनी व जोगिंदर ने मिलकर मनीष को पिकअप में डालकर अस्पताल पहुंचाया।
अस्पताल पहुंचने पर पिकअप चालक मौके से भाग गया। कुलदीप ने पुलिस से पिकअप चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिकअप चालक ने लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाकर यह दुर्घटना की है।
-
वर्जन
मामले की जानकारी मिली है। मृतक के भाई के बयान पर आरोपी पिकअप चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -पंकज सिंह, एसएचओ, थाना शहर, महेंद्रगढ़