क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में चार अलग-अलग कुओं (ट्यूबवेलों) से सिंचाई उपकरण व सबमर्सिबल मोटरों की केबल चोरी कर ली।
कनीना के वार्ड नंबर निवासी अनिल कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की रात को अज्ञात चोरों ने चार कुओं पर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। अनिल कुमार ने बताया कि उसके कुएं से 100 फुट केबल, एक गैस सिलिंडर, एक पीतल की टंकी, दो बैंड, 10 फव्वारा चोरी कर ली गई हैं। वहीं सुभाष के कुएं से 65 फुट केबल, 2 बैंड, एक टी व पांच फव्वारा चोरी हुई हैं। दिनेश कुमार के कुएं से 80 फुट केबल, दो बैंड, एक टी चोरी की गई है। कामन के कुएं से 70 फुट केबल, एक बैंड, एक टी चोरी हुई है। पुलिस ने अनिल कुमार की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।