फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 12 किसानों खेत से मोटर व इंजन चोरी

Sun, 10 Mar 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गांव नांगल सिरोही में अज्ञात चोर एक ही रात में पांच पानी की मोटर व सात इंजन चोरी कर ले गए। पीड़ित किसानों ने सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने किसानों की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव नांगल सिरोही निवासी किसान राजबीर ने थाना सदर प्रभारी को दी शिकायत में बताया कि वह रविवार सुबह अपने खेत में पानी देने जोनावास माईनर (नांगल सिरोही) नहर पर पहुंचा तो नहर पर लगी हुई पानी की मोटर गायब मिली। आसपास तलाश किया तो पता चला कि आसपास के अनेक किसानों की मोटर व इंजन चोरी हो गए हैं। चोरी सूचना देने पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गए। किसानों ने जब अपनी मोटर व इंजनों की जांच की तो पांच किसानों की मोटर व सात के इंजन गायब मिले।
इनमें अनिल की पानी की मोटर पांच एचपी, राजबीर की पानी की मोटर तीन एचपी, सुरेन्द्र की पानी की मोटर साढे सात एचपी, अजीत का 12 एचपी का इंजन, राजबीर का 12 एचपी इंजन, जसवंत का आठ एचपी इंजन, इन्द्राज के आठ-आठ एचपी के दो इंजन, संजय का छह एचपी का इंजन, शेर सिंह का आठ एचपी इंजन, विजेन्द्र की पानी की मोटर अज्ञात चोरी कर ले गए। इन सभी उपकरणों की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें