नांगल चौधरी। शैक्षणिक सत्र 2024-25 में बालवाटिका-3 व कक्षा पहली से 5वीं तक की कक्षाओं में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान की समझ को विकसित करने के उद्देश्य से संपर्क फाउंडेशन के जिला प्रोग्राम समन्वयक मनीष कुमार शर्मा की ओर से राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक विद्यालय नियामतपुर और नायन में निरीक्षण किया गया। महेंद्रगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाले नांगल चौधरी ब्लॉक के राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नियामतपुर और राजकीय मॉडल संस्कृति प्राथमिक पाठशाला नायन का बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान से संबंधित कक्षाओं निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक कक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान कार्यक्रम निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा पहली दूसरी और तीसरी में की जा रही गतिविधियों का अवलोकन किया गया तथा शिक्षकों को हिंदी, गणित, अंग्रेजी विषयों की शिक्षक संदर्शिका और विद्यार्थियों की कार्य पुस्तिका नियमित उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। जिला प्रोग्राम समन्वयक मनीष कुमार शर्मा व एबीआरसी कुलदीप क्लस्टर नियामतपुर और एबीआरसी सुरेंद्र मेहरा नायन क्लस्टर ने शिक्षकों को टीएलएम किट का बेहतर उपयोग करके सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया और शिक्षकों को संपर्क टीवी डिवाइस व संपर्क स्मार्ट शाला एप के प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित किया। विजिट के दौरान एबीआरसी कुलदीप, सुरेंद्र मेहरा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नियामतपुर और नायन के भी कर्मचारी मौजूद रहे।