फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंडरपास निर्माण का कार्य जल्द पूरा करें

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। अंडरपास निर्माण के शेष कार्य को पूरा करने के लिए अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को 112वें दिन में प्रवेश कर गया। धरना की अध्यक्षता ग्रामीण चौकीदार संगठन हरियाणा संबंधित एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान सुरेश चंद नंगली ने की तथा संचालन किसान नेता महिपाल सिंह खरब ने किया। संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब ने बताया कि आरयूबी 30 अटेली मंडी अंडरपास शेष निर्माण कार्य को तय सीमा में करवाने के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर के वरिष्ठ डीईएन मुकेश मीणा से टेलीफोन पर वार्ता कर ग्रामीणों को आवागमन की हो परेशानी को देखते हुए इस जनहित के कार्य को शीघ्र पूरा करने का निवेदन किया। इस पर वरिष्ठ डीईएन ने आरयूबी-30 कार्य को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। सामाजिक कार्यकर्ता व ट्रेड यूनियन नेता मास्टर सूबे सिंह ने भी उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर से इस जनहित के कार्य को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। संघर्ष समिति दृढ़ संकल्पित है कि जब तक अटेली मंडी अंडरपास का शेष निर्माण कार्य पूरा नहीं होता है तब तक धरना जारी रहेगा। धरना पर संघर्ष समिति संचालक डॉ. राजेंद्र प्रसाद खरब, सुरेश चंद नंगली, मास्टर सूबे सिंह, किसान नेता महिपाल सिंह खरब, हनुमान शर्मा, घनश्याम जांगड़ा, बिजेंद्र चेयरमैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें