फोटो संख्या: 57 राजकीय महिला महाविद्यालय में श्रमदान करते हुए स्वयंसेविकाएं---संवाद
महेंद्रगढ़। राजकीय महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य मक्खन सिंह की अध्यक्षता में किया गया। इसमें महाविद्यालय की स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया।
शिविर में महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं इकाई द्वितीय की लगभग 150 स्वयंसेविकाओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने समाज, देश और महाविद्यालय के प्रति कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय परिसर के खेलकूद मैदान और लॉन में उगी हुई खरपतवार को हटाकर तथा पेड़ों के नीचे गिरे हुए पत्तों, कागजों एवं पन्नियों को एकत्रित कर स्वच्छता अभियान चलाया। शिविर का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. किरण, नवीन कुमार द्वारा किया गया।