फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पर्यावरण अनुकूल प्रथाएं अपनाने के लिए प्रेरित किया

Mon, 17 Feb 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग ने राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बसई के विद्यार्थियों के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने विद्यार्थियों को मेहनत करने, पर्यावरण अनुकूल प्रथाओं को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन सैद्धांतिक और प्रायोगिक शिक्षा को जोड़ते हुए ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में कदम रखने और भविष्य के नवाचारों का मार्ग प्रशस्त करते हैं। प्रशिक्षण में विद्यालय की 25 छात्राओं ने हिस्सा लिया। राजकीय कन्या उच्च विद्यालय बसई के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह ने प्रशिक्षण को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सुविधाएं प्रदान की। प्रशिक्षण सत्र के दौरान, डॉ. हुमैरा सोनाह ने बताया कि कैसे अनुवांशिक सामग्री जीवन की विविधता को आकार देती है। प्रजातियों के विकास में इसकी क्या भूमिका होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें