नारनौल। प्रभात फेरी संगठन ने रविवार को राधा नाम संकीर्तन यात्रा मोती नगर स्थित सुभाष पार्क के पास से आयोजित की। सुबह शुरू हुई प्रभात फेरी में मुख्य यजमान महेंद्र सैनी व उनके परिवार ने ज्योति प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ढोल-मृदंग की धुन पर राधे-राधे के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा मोती नगर, सिंघाना रोड, राजा गार्डन सहित विभिन्न मार्गों से होकर निकली जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा, आरती और प्रसाद वितरण कर स्वागत किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमते नजर आए जिससे शहर राधा रानी के जयकारों से गूंज उठा। प्रभात फेरी का समापन आरती व प्रसाद वितरण के साथ हुआ। संवाद