फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले के 1054 विद्यार्थियों की माताओं को मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 1054 विद्यार्थियों की माताओं को भी सरकार की लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ मिल सकेगा। इसमें शिक्षा निदेशालय द्वारा जारी निर्देशों के बाद जिले के सभी सरकारी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने बताया कि सरकार की इस पहल का उद्देश्य शिक्षा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इनमें 10वीं कक्षा के 494 तथा 12वीं कक्षा के 560 विद्यार्थी शामिल हैं।
डॉ. कौशिक ने सभी स्कूल मुखियाओं को निर्देश दिए हैं कि वे 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों से संपर्क कर उन्हें योजना की जानकारी दें तथा ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में सहयोग करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। अब मेधावी विद्यार्थियों की माताओं को भी योजना से जोड़ने से शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनेगा तथा विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें