फोटो संख्या:73- माता भूरा भवानी सिसोठ में मंदिर में हवन करते श्रद्धालु--स्रोत- आयोजक
महेंद्रगढ़। नवरात्रि के दूसरे दिन माता भूरा भवानी मंदिर सिसोठ में दुर्गा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की गई। मंदिर की महंत शक्तिनाथ महाराज ने बताया कि नवरात्रें के दूसरे दिन देवी दुर्गा के दूसरे स्वरूप माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अर्चना की जाती है। इनको ज्ञान, तपस्या और वैराग्य की देवी माना जाता है।
उन्होंने बताया कि कठोर साधना करने की वजह से और ब्रह्म में लीन रहने की वजह से इनको ब्रह्मचारिणी कहा जाता है। मंदिर कमेटी सदस्य मुकेश चौहान ने बताया कि नवरात्रों में मंदिर में महंत शक्तिनाथ महाराज के सानिध्य में प्रतिदिन हवन किया जा रहा है और रात्रि में दुर्गा स्तुति पाठ हो रहा है। सिद्ध पीठ मां भूरा भवानी के दरबार में नियमित अखंड ज्योत जल रही है। नवरात्र में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु पूजा पाठ करने पहुंचते है।