पति बोले-परिवार ही नहीं, क्षेत्र का गर्व हैं लक्ष्मी
लक्ष्मी के पति मेनपाल ने बताया कि 22 साल का बेटा उज्ज्वल बी-कॉम के बाद गुरुग्राम विश्वविद्यालय से एमबीए कर रहा है। बेटा उज्ज्वल सीईटी के फॉर्म भरने लगा तो लक्ष्मी ने भी इच्छा जाहिर की। बेटे ने मां की इच्छा का मान रखा। ग्रुप सी के सीईटी में पहली ही कोशिश में दोनों पास भी हो गए। मेनपाल का कहना है कि यह उनके परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। लक्ष्मी का कहना है कि सीखने और आगे बढ़ने की कोई उम्र तय नहीं होती, बस हौसला मजबूत होना चाहिए।
अनेक संगठनों ने दी बधाई
उधर, उज्ज्वल और उसकी मां लक्ष्मी की इस विशेष उपलब्धि पर अनेक संगठनों ने बधाई दी। महेंद्रगढ़ की भारतीय बौद्ध महासभा जिला अध्यक्ष प्रेम यादव बुद्धवंशी, उपाध्यक्ष रोशनी देवी, अनुला दुवांगजाई निरिस्सरा और केला देवी ने फोन पर दोनों को बधाई दी। संगठन की राज्य इकाई की उपाध्यक्ष आशा पूनिया ने कहा कि आज संविधान ने महिलाओं को जो अधिकार दिए हैं, उनकी बदौलत भारत की नारी चूल्हा-चौका तक सीमित न रहकर हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा साबित कर रही है।