मेई माइनर का निरीक्षण करते राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव।
- फोटो : Narnol
नारनौल। राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव ने वीरवार को मेई डिस्ट्रीब्यूटर का निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों से पानी का सही तरीके से उपयोग करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में पहले के मुकाबले अब दोगुने से भी अधिक नहरी पानी उपलब्ध हो रहा है। क्षेत्र में कई जगह पर माइनर का निर्माण किया गया है। पहले से बनी नहरों को सुदृढ़ किया गया है। जहां पर जरूरत थी वहां पर पुल का निर्माण किया गया है। अनेक छोटी पुलियों का पुनर्निर्माण किया गया है। कहा कि इस इलाके में नहरी पानी उपलब्ध होने के कारण अब किसान दोनों फसलें उगाने लगा है। पहले इस इलाके के किसान केवल एक फसल ही उगा पाते थे।