फोटो संख्या:67- मोर्टार को निष्क्रिय कर गड्ढे में दबाते बम निरोधक दस्ते के सदस्य--स्रोत-पुल
महेंद्रगढ़। गांव झगड़ोली के पास महेंद्रगढ़ ब्रांच नहर में बुधवार दोपहर करीब 11:30 मिनट पर सेना के दो मोर्टार शेल मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने तुरंत बम निरोधक दस्ते को सूचना दी।
इसके बाद रोहतक से बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शेलों की जांच की। टीम ने दोनों मोर्टार शेलों की जांच की और सुरक्षा मानकों के तहत उन्हें निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर दोनों शेलों को मिट्टी में दबा दिया है।
सदर थाना महेंद्रगढ़ से पहुंचे जांच अधिकारी उज्ज्वल ने बताया कि एक व्यक्ति ने झगड़ोली नहर में संदिग्ध सैन्य वस्तुएं दिखाई देने की सूचना दी थी। मौके पर पहुंचने पर टीम को दो मोर्टार शेल मिले हैं।
प्रारंभिक तौर पर यह सैन्य सामग्री प्रतीत हो रही है लेकिन यह वहां कैसे पहुंची इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आसपास के गांवों में भी जानकारी जुटा रही है और विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच आगे बढ़ाई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस टीम का कहना है कि जल्द ही विस्फोट साम्रगी के बारे में पता कर लिया जाएगा।