फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन नहीं हुआ मोर्टार डिफ्यूज

Sat, 14 Jan 2017 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की पुलिस मोर्टार को डिफ्यूज करने के लिए दूसरे दिन आर्मी के जवानों और बम निरोधक दस्ते की इंतजार करती रही लेकिन देर सायं तक आर्मी के जवान और बम निरोधक दस्ता महेंद्रगढ़ नहीं पहुंचे थे। पुलिस ने इस टीम को लाने के लिए अपना एक कर्मचारी हिसार भेज दिया था लेकिन वहां पर 26 जनवरी के संबंध में आर्मी की मीटिंग चल रही थी जिस कारण वो शुक्रवार को महेंद्रगढ़ नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

पुलिस ने वीरवार को गुरुग्राम से डॉग स्कावयड भी बुलाये थे लेकिन मोर्टार से संबंधित काम उनके कार्यों में शामिल नहीं था। गौरतलब है कि निकटवर्ती गांव झगड़ोली के पास सूखी नहर में गांव  के कुछ बच्चे खेल रहे थे। उन्हें नहर में पड़े दो विचित्र से खिलौने दिखाई पड़े। उन्होंने यह जानकारी ग्रामीणों को दी और ग्रामीणों  ने पुलिस को सूचना दी। महेंद्रगढ़ के डीएसपी बिरम सिंह के नेतृत्व में  मौके में पहुंची पुलिस ने इन मोर्टार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने सावधानी के तौर पर  इन्हें कब्जे में लेकर पुराना थाना परिसर में गड्ढा खोद कर रखवा दिया है।
पुलिस ने अपना कर्मचारी आर्मी और बम निरोधक दस्ता लाने के लिए भेजा हुआ है। आज आर्मी के जवान महेंद्रगढ़ पहुंचने थे लेकिन 26 जनवरी के संबंध में वहां अधिकारियों की मीटिंग थी जिससे वे लेट हो गए अब वो शनिवार को आएंगे। बीरम सिंह, उपपुलिस अधीक्षक महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें