फोटो 4मोहल्ला राव का में प्रभात फेरी निकालते श्रद्धालु।स्रोत संगठन
नारनौल। श्री राधा कृष्ण प्रभात फेरी संगठन की ओर से 166वीं प्रभात फेरी मोहल्ला राव का में सुरेश चौबे के आवास से शुरू की गई। इसका शुभारंभ सुबह 6.30 बजे हुआ। प्रभातफेरी में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष एवं युवा मौजूद रहे। राधे नाम की इस परिक्रमा में सभी ने एक भाव से प्रात: काल की बेला में ढोल नगाड़ों की थाप पर राधे नाम का स्मरण किया। संपूर्ण वातावरण प्रेम, शांति, समर्पण और आनंद के भाव से ओत-प्रोत रहा। इसी क्रम में संगठन के तत्वाधान में 29 मार्च को मोहल्ला पुरानी सराय से प्रभात फेरी निकाली जाएगी।