फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: ककराला में हुई केजीटी प्रतियोगिता में छह जिलों के 90 स्कूलों के 800 से अधिक बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। बच्चों की प्रतिभा निखारने और प्रदर्शित करने के उद्देश्य से समाज सेवी संस्था बाबा भैंया सेवा दल बीबीएसडी द्वारा गांव ककराला में ककराला गॉट टेलेंट (केजीटी-2022) प्रतियोगिता का आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में 6 जिलों(महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, चरखीदादरी व भिवानी) के 90 स्कूलों के 800 से अधिक बच्चों ने हिस्सा लिया तथा प्रतियोगिता को 5 चरणों में आयोजित किया गया। लेवल 1 व 2 के विद्यार्थियों के लिए चित्रकला, लेवल 3 व 4 के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता तथा लेवल 5 के लिए कला प्रदर्शन प्रतियोगिता सम्मलित की गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जय कृष्ण आभीर डीसी महेंद्रगढ़, विशिष्ट अतिथि सुरेंद्र सिंह एसडीएम कनीना, राधेश्याम गोमला, मनोज शास्त्री ढाणी कोलाना, कार्यक्रम अध्यक्ष विजयपाल प्राचार्य रावमा विद्यालय ककराला, मुख्य जज डॉ. कर्मवीर यादव पूर्व सिविल सेवा एवं प्रो. राजकीय कालेज कंवाली रहे। मंच संचालन मास्टर गुलशन, सुनील शर्मा, शायना, मुकुल, आशिमा, गीतांजलि, धीरज ने किया।
प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य, क्षेत्र प्रतिभागियों द्वारा मंच पर अपनी चहुंमुखी प्रतिभा को प्रदर्शित करना था। इस वर्ष के आयोजन को लेकर बच्चें ही नहीं उनके अभिभावक भी बहुत उत्साहित नजर आए। डीसी डॉ. जयकृष्ण आभीर ने बच्चों को जीवन में शिक्षा और कला का महत्व समझाते हुए कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने बताया कि गांव में इस तरह के कार्यक्रम बच्चों को एक नया आयाम देते हैं और आज अक्षर ज्ञान के साथ जो सामाजिक उत्थान की जरूरत है। शहीद शिव कुमार वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई विशेष प्रतियोगिता का नजारा देखते ही बनता था।
विज्ञापन

केजीटी के आयोजन पार्टनर रोशनलाल आरआरसीएम कनीना, प्रायोजक सहदेव कनीना, सह प्रायोजक यतिन, अजय, राहुल ककराला रहे। संस्था के प्रधान राकेश कुमार व आयोजन प्रबंधक मनमोहन सिंह ने बच्चों की सराहना की। संस्था ने विजेताओं के साथ-साथ, संस्था के सभी सहयोगियों और युवा स्वंयसेवकों को सम्मानित किया। इस मौके पर सरपंच नीलम देवी गांव ककराला, कंवर सिंह, कंवर सिंह नंबरदार, शांतिलाल नंबरदार, बीबीएसडी प्रधान अजय कुमार, उप प्रधान इंद्रपाल, सचिव नवीन कुमार, सह सचिव सुनील शर्मा, ओमप्रकाश, मनोज कुमार, डॉ. राजीव, महेश कुमार, राकेश कुमार, मदन पाल, मंजीत सिंह, बाबा भैया सेवा दल के सभी सम्मानित सदस्य मौजूद रइे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें