फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जिले से 500 से अधिक जाती हैं डाक कांवड़, शिवभक्त पैदल लाते हैं गंगाजल

Sun, 21 Jul 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- तैयारियां हुई शुरू... 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह को लेकर गोशाला रोड पर
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। जिले में 500 से अधिक शिवभक्त डाक कांवड लेने के लिए हर वर्ष जाते हैं। इसके अलावा करीब 10 हजार से अधिक शिवभक्त पैदल यात्रा कर हरिद्वार, गोमुख सहित अन्य स्थानों से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। डाक कांवड़ियों के लिए बड़े वाहन व डीजे के लिए एडवांश बुकिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन

शिवभक्त बड़े वाहनों में लकड़ी के फट्टे, तख्त व अन्य सामान लगाकर दो पार्ट बना लेते हैं। नीचे वाले पार्ट में खाद्य सामग्री व ऊपर वाले पार्ट में शिवभक्त बैठकर सफर करते हैं। जिलेभर से करीब 1300 बड़े वाहन व डीजे साथ शिवभक्त रवाना होते हैं। जिले में हर वर्ष सावन माह के दौरान 300 से शिविर लगाकर सेवा की जाती है। वहीं जिले में अगर शिवालयों की बात करें तो गांव बाघोत प्रसिद्ध बाघेश्वर धाम पर हर वर्ष करीब पांच लाख कांवड़ चढ़ाई जाती हैं। सोमवार को करीब एक हजार से अधिक शिवालयों में शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। जिले में बाघेश्वर धाम बाघोत के अलावा मोदाश्रम मंदिर महेंद्रगढ़, सिसोठ मंदिर, मोटा महादेव देवनगर, नारनौल के मोडावाला मंदिर, मोटा महादेव, कच्चागढ़, शोभा सागर, छोटा-बड़ा तालाब, सोमनाथ मंदिर चांदुवाड़ा सहित छोटे- बड़े करीब 500 से अधिक शिवालयों में शिवभक्त जलाभिषेक होगा। पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारियों कर ली गई हैं। पुलिस की ओर से डाक कावड़ियों के लिए अलग से रोड मैप तैयार किया जाएगा, ताकि डाक कावड़ियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
श्रावण मास में बन रहे अद्भुद संयोग
श्रावण का महीना 22 जुलाई यानि सोमवार से शुरू हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीतियोग और आयुष्मान तीन योग बन रहे हैं। इस बार श्रावण के महीने में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। श्रावण का समापन 19 अगस्त सोमवार को ही होगा। ऐसे में यह महीना श्रद्धालुओं के लिए शुभ रहेगा। शास्त्रों के अनुसार जब भी श्रावण माह में पांच सोमवार होते तो लोगों का कल्याण होता है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया कि श्रावण मास 22 जुलाई सोमवार से होगा और 19 अगस्त तक रहेगा। इस बार श्रावण मास सोमवार से शुरू होगा और सोमवार को ही खत्म। शिव पुराण के अनुसार श्रावण मास में सोमवार का व्रत करने वाले युवक- युवतियों को योग्य मनोवांछित जीवन साथी की प्राप्ति होती हैं। अगर विवाहित महिला करती हैं तो उन्हों शंकर भगवान से अखंड सौभाग्यवती का वरदान मिलता है।
इन मंत्रों का करें उच्चारण
उन्होंने बताया कि इस सावन मास में पूरे पांच वर्ष बाद पांच सोमवार का अद्भुत संयोग का है, जिसमें दो कृष्ण पक्ष व तीन शुक्ल पक्ष में होंगे। श्रावण माह में भगवान शिव की पूजा, महामृत्युंजय मंत्र जाप व अभिषेक आदि से बाधा, रोग, शोक, कर्ज से मुक्ति मिलती है। शिव पूजा के साथ ऊं नमः शिवाय का जाप, शिव पंचाक्षर, रुद्राष्टक, शिव चालीसा आदि का पाठ करने से मनचाहा वरदान मिलता है। भगवान भोलेनाथ की प्रसन्नता के लिए रुद्राभिषेक विभिन्न प्रकार से किया जाता हैं। जैसे की शिक्षा के लिए जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर हैं वे गाय के दूध व मिश्री से भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें। जिसे रोजगार व लक्ष्मी की प्राप्ति चाहिए, वह गन्ने के रस के साथ भगवान शिव का रुद्राभिषेक करें।
ये हैं सावन माह में सोमवार को तिथियां
पहला सोमवार 22 जुलाई
दूसरा सोमवार 29 जुलाई
तीसरा सोमवार 5 अगस्त
चौथा सोमवार 12 अगस्त
पांचवां सोमवार 19 अगस्त

फोटो संख्या:68- तैयारियां हुई शुरू... 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह को लेकर गोशाला रोड पर

फोटो संख्या:68- तैयारियां हुई शुरू... 22 जुलाई से शुरू हो रहे श्रावण माह को लेकर गोशाला रोड पर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें