फोटो 9लोगों को बीमारियों से बचाव व लक्षण की जानकारी देते स्वास्थ्य कर्मी शेरसिंह यादव।संवाद
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी अनाज मंडी परिसर में शनिवार को स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें दुकानदारों, मजदूरों व मंडी में काम करने वाले अन्य लोगों का ब्लड प्रेशर और मधुमेह की जांच की गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नांगल चौधरी की मेडिकल टीम ने 20 से अधिक लोगों की बीपी और मधुमेह की जांच की। जांच के दौरान कुछ लोगों में शुरुआती लक्षण पाए गए, जिन्हें समय रहते इलाज की सलाह दी गई। नर्सिंग अधिकारी शेरसिंह यादव ने बताया कि अनियमित दिनचर्या, तनाव और खानपान की गलत आदतों के कारण हाई ब्लड प्रेशर और शुगर जैसी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में सभी को नियमित जांच करवाते रहना चाहिए।