फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शिविर में 100 से अधिक पशुओं का हुआ उपचार

Wed, 25 Mar 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो 6नांगल पीपा में पशुओं की जांच करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
नांगल चौधरी। ग्राम नांगल पीपा में किसान मेला एवं निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक पशुओं का उपचार किया गया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. योगेंद्र सिंह यादव ने बताया कि विशेषज्ञों की टीम ने पशुओं की जांच कर उपचार किया। गाय, भैंस और बकरी सहित विभिन्न पशुओं का इलाज कर दवाइयां दी गईं। विशेषज्ञों ने पशुओं के स्वास्थ्य, पोषण, टीकाकरण, प्रजनन प्रबंधन व रोग नियंत्रण की जानकारी दी। डॉ. महेंद्र सिंह, डॉ. पूजा यादव सहित अन्य चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। पशुपालकों ने ऐसे शिविर भविष्य में भी लगाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें