फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: भोंडसी जेल में बंद मोनू मानेसर को नारनौल एडीजे कोर्ट में गवाही के लिए किया पेश

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17मोनू मानेसर को कोर्ट ले जाते पुलिस कर्मी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल कोर्ट परिसर में मंगलवार दोपहर बाद गोसेवक मोनू मानेसर को गवाही देने के लिए पेश किया गया। इसकी वजह से कोर्ट परिसर में सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए थे। अभी मोनू मानेसर भोंडसी जेल में बंद है, जिसे मंगलवार को एक मामले में पेश किया गया था।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मोनू मानेसर को वर्षा जैन एडीजे कोर्ट में कनीना थाना में नूंह पुलिस द्वारा दर्ज कराए गए गो संवर्धन केस की गवाही के मामले में लाया गया। उस समय थाना कनीना में नूंह पुलिस के सतबीर सिंह ने शिकायत दी थी कि उनकी गाड़ी को काला मेव पचगांवा थाना तावडू व उसके साथी जिनमें शौकत ग्वारका ने टक्कर मारी थी। यह दोनों गोकशी में भी आरोपी हैं।
उन्होंने शिकायत में बताया था कि तीन अक्तूबर 2019 को उनके नंबर को ट्रैकिंग पर लगाया हुआ था, जो करीब 9 बजे इस मोबाइल की लोकेशन धारूहेड़ा के करीब आई। इसके बाद वह अपने साथी व बजरंग दल के प्रधान मोनू मानेसर व उसके अन्य साथियों को साथ लेकर काला व शौकत के नंबरों की लोकेशन के अनुसार नौताना में पहुंच गए। जहां एक काले रंग की स्काॅर्पियो दिखाई दी। इसका पीछा किया तो स्काॅर्पियो में लगभग 4-5 जवान लड़के बैठे दिखाई दिए, जो गाड़ी को काला मेव चला रहा था। इसमें उन्होंने 3-4 गाय भरी रखी थी। उस गाड़ी का पीछा किया।
विज्ञापन

बदमाशों ने गांव पोता में चलती गाड़ी से दो गाय नीचे गिरा दी। इसके बाद आरोपियों को पकड़ने के लिए उन्होंने लोहा कांटा गाड़ी के आगे डाल दिया, जिस कारण गाड़ी में टायर पेंचर हो गए। इसके बाद भी आरोपी सेहलंग पुलिस नाका तोड़कर खेड़ी गांव के मंदिर वाली बणी में आ गए। वहां पर भी एक गाय को फिर स्कार्पियो गाड़ी से नीचे फेंक दिया। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस व बजरंग दल के सदस्यों को जान से मारने की नियत से उनकी गाड़ी को टक्कर मारी। इस मामले में पुलिस ने काला मेव, शौकत मेव व उसके अन्य दो तीन साथियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। इसी कड़ी में माेनू मानेसर को नारनौल कोर्ट में गवाही के लिए लाया गया था। इसकी वजह से कोर्ट परिसर छावनी में तब्दील हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें