फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों की मौत मामले में वन्य प्राणी विभाग ने पुलिस को सौंपी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग ने सात बंदरों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम सहित पूरी रिपोर्ट पुलिस को सौंप दी है। अब पुलिस केस दर्ज कर जांच करेगी। फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी गई है। अब पुलिस बंदरों को बोरों में बंद कर झगड़ौली नहर के पास फेंके जाने की जांच कर आरोपियों तक पहुंचेगी।
विज्ञापन

वन्य प्राणी विभाग ने पुलिस को शिकायत सौंपी है, जिसमें कहा कि 22 बंदरों को 11 बोरियों में बंद कर अज्ञात लोग झगड़ौली नहर के पास फेंक गए। गर्मी के मौसम में दम घुटने से 7 बंदरों की मौत हो गई। वन्य प्राणी विभाग ने इस मामले में आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले में जांच कर रही है। वन्य प्राणी अधिनियमों की जानकारी ले रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों तक पहुंचने के लिए गांव के कुछ लोगों के बयान लिए हैं। बंदरों को देखने वाले युवाओं से उनके बयान लिए।
पुलिस ने कनीना और महेंद्रगढ़ की ओर सड़क किनारे लोगों को घरों-दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी का रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। जिसमें संदिग्ध वाहनों की पहचान के बाद वाहन चालकों से पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि किसी चार पहिया वाहन में इन बंदरों को लाया गया। टैंपो या कैंटर जैसे वाहन में बंदरों को लाया गया है। ऐसे वाहनों की सूची तैयार कर वाहनों के नंबर के जरिए उनके मालिकों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन

यह था मामला
कुछ लोग 22 बंदरों को 11 बोरों बंद कर गांव झगड़ौली नहर के पास फेंक गए। बोरे में बंद रहने के कारण सात बंदरों की मौत हो गई। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर बंदरों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। 14 जिंदा बंदर मौके से भाग गए। एक बेहोश बंदर को उपचार के बाद गोशाला भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बंदरों की मौत दम घुटने के कारण हुई थी।
बंदरों को फेंके जाने के मामले में अपने स्तर पर जांच की, जिसमें आरोपियों तक नहीं पहुंच सके। इस मामले को पुलिस को सौंप दिया है। अब पुुलिस आरोपियों तक पहुंचकर केस को सुलझाएगी। बंदरों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पुलिस को सौंप दी है।
विज्ञापन

- बाबूलाल, निरीक्षक, वन्य प्राणी निरीक्षक, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें