महेंद्रगढ़। शहर में प्रतिदिन बंदरों के काटने से पांच लोग घायल हो रहे हैं। पांच माह के दौरान 650 लोग इनके हमले में घायल होकर नागरिक अस्पताल उपचार कराने पहुंचे हैं।
विज्ञापन
शहर मोहल्ला पंजाबी, मोहल्ला पड़ाव, गोशाला रोड, नीमड़ी नीचे, पंजाबी मोहल्ले में इनका खौफ इस कदर हावी है कि सुबह व शाम के समय गलियां ही सुनसान नजर आती हैं। गलियों में बंदरों झुंड के कारण लोगों ने भी मोहल्लों में वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना शुरू कर दिया है।