फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: खंडस्तरीय कहानी लेखन में मोनिका, दिव्यांश और साक्षी प्रथम

विज्ञापन
फोटो नंबर- 08प्रतियोगिता में विजेता छात्रा को सम्मानित करती बीईओ सुनीता यादव। स्रोत-संस्थान
विज्ञापन
नांगल चौधरी। बच्चों के कौशल को विकसित करने के लिए शिक्षा विभाग राजकीय विद्यालयों में समग्र शिक्षा के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन माह का आयोजन करता है। इस माह में बच्चों के पठन कौशल को विकसित करने वाले कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
विज्ञापन

इसी कार्यक्रम के अंतर्गत खंड नांगल चौधरी के खंड कार्यालय में विभिन्न खंडस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की नांगल चौधरी खंड की नोडल अधिकारी बीआरपी सुमित्रा यादव ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत वाद विवाद, वर्तनी, कहानी लेखन, कविता लेखन, स्पेल बी और टेंस क्विज की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि खंडस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिला स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बीईओ सुनीता यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक बीआरपी सुमित्रा यादव, निर्णायक मंडल में वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. पंकज गौड़, स्टेट अवॉर्डी प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज, दीपक कुमार, सरोज यादव, डॉ. महिपाल, बृजेश, अभय सिंह, पवन कुमार, शालिनी, दिनेश कुमार, दीपचंद, मंदीप, ईश्वर, नरदेव, मंजू, राजेंद्र सिंह, सुदेश, नरेश कुमार, मुकेश दहिया, एबीआरसी विनय सिंह, महेश कुमार, रीना , प्रियंका , सुरेन्द्र, सुनील, ज्योति, विक्रम सिंह, राजेन्द्र कुमार ,राकेश सहित अनेक शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


यह रहे परिणाम
प्रतियोगिताओं के परिणाम में वाद विवाद प्रतियोगिता में छठी की गीतांजलि तथा सातवीं की जसलीन कस्तूरबा गांधी विद्यालय नियामतपुर प्रथम, आठवीं में पीएमश्री नांगल चौधरी की पूजा प्रथम रही। वर्तनी में छठी कक्षा में तमन्ना और सातवीं में सरिता कस्तूरबा गांधी नियामतपुर विद्यालय से आठवीं कक्षा में पलक कमानिया विद्यालय से प्रथम रही। स्पेल बी में कक्षा छठी में नचिता, सातवीं में साक्षी और आठवीं में गरिमा कस्तूरबा गांधी विद्यालय नियामतपुर की छात्राएं प्रथम रही। इसी प्रकार कहानी लेखन में कक्षा छठी में कस्तूरबा गांधी की मोनिका, कक्षा 7 में नांगल नूनिया का दिव्यांश और कक्षा 8 में कस्तूरबा गांधी नियामतपुर की साक्षी प्रथम रही। इसी प्रकार कक्षा 9 से 12 में कहानी लेखन में कक्षा 12 में पीएमश्री नांगल चौधरी की सोनम, कक्षा 10 में बनिहाड़ी की महिमा तथा कक्षा 9 में भुंगारका की नंदिनी प्रथम रही। टेंस क्विज में कक्षा 12 में नायन की नीतू, कक्षा 11 में पीएमश्री नांगल चौधरी की आरती तथा कक्षा 10 में गांवड़ी जाट का अरमान प्रथम रहा। कविता लेखन में कक्षा 10 में गांवड़ी जाट की प्रीति और कक्षा 9 में पीएमश्री नांगल चौधरी की चित्रा प्रथम रही। वहीं, वाद विवाद में पीएमश्री नांगल चौधरी की निशु प्रथम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें