फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गांव कारिया की बेटी मोना ने मालदीव में होस्टेस बनकर क्षेत्र का नाम किया रोशन

विज्ञापन
फोटो नंबर- 24मोना।
विज्ञापन
मंडी अटेली ।
विज्ञापन

निकटवर्ती गांव कारिया निवासी लोक निर्माण विभाग में उप अधीक्षक विक्रम सिंह की बेटी मोना ने अपनी मेहनत और लगन से मालदीव में होस्टेस के रूप में अपना कैरियर बनाया है। मोना की इस उपलब्धि ने उनके गांव एवं क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। मोना ने अपनी आरंभिक शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोचडिया से तथा स्नातक की डिग्री राजकीय महिला महाविद्यालय अटेली से प्राप्त की, तदोपरांत जयपुर से होटल मैनेजमेंट में प्रशिक्षण लिया । मोना के पिता विक्रम सिंह एवं माता सुमित्रा ने अपनी बेटी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मोना बचपन से ही महत्वाकांक्षी रही है और उसने मेहनत से अपने सपनों को साकार किया है । मोना की उपलब्धि पर बोचडिया स्कूल के प्राचार्य अजीत सिंह, महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रवीण यादव तथा गांव के सरपंच वेदप्रकाश, पूर्व सरपंच पिंटू, हवा सिंह नीरपुर, राजेंद्र दौंगडा आदि ने इस उपलब्धि पर बधाई दी ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें