फोटो नंबर- 25गांव शोभापुर में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण। स्रोत-ग्रामीण
फोटो नंबर- 25
संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। गांव शोभापुर के ग्रामीणों ने गांव के 33 केवी पावर हाउस पर बैठक कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने पावर हाउस के लिए सरकार को जमीन दी थी, मगर आज तक उसकी रजिस्ट्री नहीं हुई है। जिसके कारण ग्राम पंचायत को 20 साल से मुआवजा नहीं मिला है। वहीं ग्रामीणाें ने पावर हाउस पर दो लाइनमेनों की नियुक्ति की मांग भी की। ग्रामीणों ने कहा कि अगर जल्द रजिस्ट्री नहीं करवाई जाती है तो पावर हाउस की जमीन को वापिस खेती में प्रयोग करने की योजना बनाई जाएगी। इस अवसर पर बिजेंद्र उर्फ बिल्लू, सतबीर , हरिसिंह,महेंद्र सिंह, राजेश, वीरेंद्र सिंह, गजराज और इंद्र सिंह सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें।