नारनौल। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कराटे प्रतियोगिता में नारनौल के मोहित यादव ने अंडर 16 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त कर परिवार और क्षेत्र का नाम देशभर में रोशन किया।
मोहित यादव के कराटे कोच सचिन इंदौरा ने बताया कि मोहित ने अपने वर्ग के मुकाबले में चंडीगढ़, गोवा, महाराष्ट्र से एकतरफा जीते और फाइनल मुकाबले में कांटे की टक्कर रही। इसमें मोहित ने 10/9 से मुकाबला जीतकर स्वर्ण पदक प्राप्त कर हरियाणा प्रदेश का गौरव बढ़ाया।
मोहित का नारनौल पहुंचने पर कैलाश नगर वासियों ने फूल माला पहना कर स्वागत किया। साहित्यकार भूपसिंह भारती ने बताया कि मोहित की मां वंदना यादव ने अपने बेटे की इस सफलता पर खुशी व्यक्त की।
इस अवसर पर पूर्व इंस्पेक्टर चंद्रभान यादव, प्रभुदयाल, आशुतोष यादव, रामौतार, डॉ. किशनलाल, मास्टर बनवारीलाल, तकत सिंह, दिवांशु बल्डोदिया, सुशीला चौहान, रेखा, जीतू, डॉ. रूबी, सिमरन, लीना, ऋषभ, हिमांशु, लवदीप तथा लोचन आदि मौजूद रहे।