फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मोहनबाड़ी जिला झज्जर ने मालड़ा की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल क्षेत्र के गांव कोटिया में बाबा बुर्जेश्वर क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार से शुभारंभ किया गया। इसमें चार जिलों की कुल 32 टीमों ने पंजीकरण कराया है। प्रतियोगिता 10 से 14 जनवरी तक होगी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का पहला मुकाबला मोहनबाड़ी जिला झज्जर और मालड़ा की टीमों के बीच खेला गया। मालड़ा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 25 रन बनाए जिसके जवाब में मोहनबाड़ी झज्जर की टीम ने 4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।
वहीं दूसरा मैच लीलाहेड़ी और छितरौली के बीच खेला गया जिसमें लीलाहेड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 61 रन बनाए। जवाब में छितरौली की टीम महज तीन ओवर में ही ऑल आउट हो गई।
विज्ञापन

तीसरा मुकाबला गांव बहाला और बिसोहा के बीच हुआ जिसमें बिसोहा ने 6 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 54 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बहाला की टीम ने मात्र 3 ओवर में ही 55 रन बनाकर शानदार जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता का शुभारंभ सरपंच नरेश प्रधान ने किया। मौके पर आयोजन समिति के प्रधान अप्पू यादव, खेल कमेटी के सदस्य रजत, धीरज शर्मा मौजूद रहे।प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार रुपये, द्वितीय 15 हजार व तीसरे व चौथे स्थानों पर रहने वाली टीमों को 3100 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें