फोटो नंबर-14बाबा भोमिया के मेले में विजेता खिलाड़ी को पुरस्कृत करते अतिथि। स्रोत-आयोजक
- फोटो : bilawar news
मंडी अटेली। बाबा भोमिया मेला कमेटी व ग्रामवासियों की ओर से बाबा भोमिया का मेला गांव खैराणी में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी दयाराम यादव ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। 1600 मीटर की दौड़ में मोहन आदमपुर ने बाजी मारी।
कबड्डी के फाइनल मैच में कंहौरी की टीम प्रथम रही, जबकि गादला गांव की टीम द्वितीय स्थान पर रही। कंहौरी की टीम को 21 हजार और द्वितीय रही टीम को 15 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिया गया। मेले का मंच संचालन राकेश कुमार ने किया। मेला कमेटी के सदस्य व सरपंच बजरंग सिंह व सूबेदार राजेंद्र शर्मा ने बताया कि कबड्डी के 65 किलोग्राम भार के डू एंड डाई में बधराणा टीम प्रथम रही। इसे 21 हजार व द्वितीय रही कंहौरी को 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया गया।
मेले में बाबा का भंडारा व बाबा की महिमा का गुणगान अशोक राजपूत एंड सीहा पार्टी द्वारा किया गया। मेले में लांग जंप में खेतानाथ भालखी प्रथम, अविसेक द्वितीय रहे जिन्हें क्रमश: 21 सौ व 15 रुपए का पुरस्कार दिया गया। 1600 मीटर की दौड़ में मोहन आदमपुर प्रथम व द्वितीय मोहित रहे। इन्हें 2100 और 1500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।
मेले में रेफरी के रूप में सुनील भोजावास, बिरेंद्र व रामफल रहे। बुजुर्गों की दौड़ में कृष्ण जींद प्रथम व रामभक्त द्वितीय रहे। इस मौके पर सरपंच बजरंग सिंह, जिला पार्षद मुनीपाल, मेला कमेटी प्रधान रविंद्र सिंह, मयंक यादव, अजीत सिंह, सूबेदार बिरेंद्र सिंह, सूबेदार राजेंद्र शर्मा, महेश शर्मा, चरण सिंह, राहुल पंच, महिपाल, हवासिंह पहलवान व अजीत कुमार आदि मौजूद रहे।