फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ला पुरानी सराय के कोरोना वायरस संक्रमित की दिल्ली में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना वायरस से एक और संक्रमित की मौत हो गई। अभी तक जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत चुकी है। वहीं मंगलवार को 69 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2223 हो गई है। मंगलवार को 62 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1710 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 511 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार पुरानी सराय निवासी संक्रमित (54) की दिल्ली के महाराजा अग्रसेन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मरीज को शुगर की बीमारी थी और एक सितंबर को नारनौल में जांच कराया था। इसके बाद उपचार कराने दिल्ली चला गया था। बीती देर रात उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। संक्रमित की आरओ की दुकान है। उन्होंने बताया कि मरीज का कोविड-19 के प्रोटोकाल के तहत दिल्ली में ही अंतिम संस्कार किया गया है। सीएमओ ने बताया कि मंगलवार को पांच मोबाइल टीमों ने 350 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में आठ सितंबर तक 96025 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 57676 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 38184 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 986 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं एक कार एजेंसी के सात लोग कोरोना मरीज मिले हैं। पहले एक मरीज कोरोना मरीज मिला था। इसके बाद अन्य का एंटीजन टेस्ट हुआ। वहीं नारनौल पुलिस लाइन में एक एसआई कोरोना मरीज मिला है। हुडा सेक्टर,गांधी कॉलोनी मोहल्ला रावका और मोहल्ला चांदूवाड़ा के संक्रमित कार एजेंसी पर ही काम करते थे। मोहल्ला फ्रांस खाना में छह लोग मरीज मिले हैं। ये चार परिवार के लोग हैं। पुरानी मंडी में चार कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें तीन एक घर के सदस्य हैं। मोहल्ला मिश्रवाड़ा में चार लोग मरीज मिले हैं। किला रोड नारनौल-10 मरीज मिले हैं। ये लोग दो परिवार से हैं और पहले के आए संक्रमित से मरीज मिले हैं। मोहल्ला कायस्तवाड़ा ेमें दो लोग एक ही परि वार के मरीज मिले हैं। वहीं गर्ल्स पीजी कॉलेज की टीचर भी संक्रमित मिली है। नारनौल में 37 कोरोना वायरस के मरीज मिले हैं। लगातार नारनौल कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है।
चार कोरोना मरीज मिले
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में सात कोरोना के मरीज मिले हैं। जिसमें से चार पॉजिटिव केस कंटेनमेंट जोन में से कंफर्म हुए हैं। सात में पांच को कोविड केयर पटीकरा रेफर किया गया है। नांगल चौधरी में स्थित कार सर्विस सेंटर में कार्यरत्त कर्मचारी की रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आई थी। जिसके बाद अन्य कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। जिसमें से मैनेजर व संचालक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। जिसके बाद इनके कांटेक्ट लिस्ट में शामिल 13 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। नांगल चौधरी से एक, गांव दौखेरा से एक,रायमलिकपुर से एक और दो पॉजिटिव पटीकरा से आए हैं। वहीं आंतरी पीएचसी में 72 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।जिसमें से स्कूल में आने वाले अध्यापक भी शामिल हैं। वहीं नांगल चौधरी सीएचसी में 25 सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची:-
घाटासेर-1, नारनौल पुलिस लाइन-1,बाछौद-1,गणेश कॉलोनी नारनौल -2, जाखनी-1, कुलताजपुर -1, गुवानी -1, ऊंची बॉन्डोर -6,अटेली मंडी- 2,तोताहेड़ी सिलारपुर-1,हुडा सेक्टर नारनौल -4, नांगल चौधरी -1,गांधी कॉलोनी नारनौल-1, मोहल्ला राव का नारनौल -1, सोसायटी कॉलोनी महेंद्रगढ़ -1, झगड़ोली -1, दौखेरा -1, दुलोठ अहीर-1, पालड़ी पनिहार-1, पटीकरा -2,राय मलिकपुर-1,जोरासी -1,मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल -1,मोहल्ला पुरानी सराय नारनौल-1,ढाणी किरारोद-2,मोहलड़ा-1,मोहल्ला फ्रांस खाना नारनौल -6,पुरानी मंडी नारनौल- 4,जोनावास -2, खोडमा-1,मोहल्ला मिश्रवाड़ा -4,किला रोड नारनौल-10,मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़ -1,कायस्तवाड़ा-2,रामबास-1
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें