महेंद्रगढ़। दो वर्ष पूर्व 1.50 करोड़ रुपये का बजट तैयार कर शहर में आईटीआई स्थित मॉडल मार्ग पूरी तरह से बदहाल हो गया है। देखरेख के अभाव में बीचों-बीच बनाए गए डिवाइडर से संगमरमर की टाइल्स भी उखड़ गई हैं। डिवाइडर पर बची हुई टाइल्स में लोग विज्ञापन के लगा रहे हैं।
डिवाइडर के बीचों-बीच लगाए गए फूलदार पौधे भी देखरेख के अभाव में सूख गए हैं। एक साल पहले पौधे में पानी दिया गया था। उसके बाद से पानी तक नहीं दिया जा रहा है।
अगस्त 2021 में जब नपा का चार्ज प्रशासन के हाथों में था तो तत्कालीन एसडीएम दिनेश कुमार की ओर से शहर के राव तुलाराम चौक से भूतपूर्व सैनिक कैंटीन तक एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को मॉडल मार्ग के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर काम शुरू कराया गया था। इसके बाद सड़क निर्माण, नई इंटरलॉकिंग टाइल्स, डिवाइडर के बीच फूलदार पौधे लगाने, संगमरमर की टाइल्स लगाने के लिए काम शुरू किया गया था। हालांकि कुछ दिनों तक शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह मॉडल मार्ग चर्चाओं में रहा था।
शहर के एकमात्र मॉडल मार्ग की सुंदरता बढ़ा रही थीं टाइल्स
तुलाराम चौक से भूतपूर्व सैनिक कैंटीन तक अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो गया था। इसके बाद संगमरमर की टाइल्स भी शहर के एकमात्र मॉडल रोड की सुंदरता बढ़ा रही थीं। बारिश के मौसम में जब पौधे लगाए थे। तो सुंदरता भी बढ़ती थी और यह मार्ग शहर की शोभा बढ़ा रहा था। अब पेड़-पौधे भी पानी के अभाव में सूख गए हैं।
नगर पालिका की ओर से जल्द ही मॉडल रोड पर काम शुरू कर इसे पुन: विकसित किया जाएगा। पौधों में पानी देने के लिए नियमित रूप से एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। साथ ही अन्य प्रकार के फूलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। उखड़ी हुई टाइल्स को भी जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगरपालिका महेंद्रगढ़
फोटो संख्या:53-भूतपूर्व कैंटिन से राव तुलाराम चौक तक मॉडल रोड पर बिना पानी के सूखे पौधे---स्र
फोटो संख्या:53-भूतपूर्व कैंटिन से राव तुलाराम चौक तक मॉडल रोड पर बिना पानी के सूखे पौधे---स्र