फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 1.51 करोड़ से बनाया मॉडल रोड बदहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। दो साल पहले पहले 1.50 करोड़ रुपये लागत से तैयार किया गया मॉडल रोड जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण बदहाल हो गया है। शहर के आईटीआई रोड को मॉडल रोड के रूप में विकसित किया गया था, लेकिन देखरेख के अभाव में मॉडल रोड के डिवाइडर पर लगाई गई संगमरमर की टाइल भी जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। डिवाइडर पर विज्ञापन के पोस्टर लगाए हैं। डिवाइडर के बीचोंबीच लगाए गए पौधे भी पानी के अभाव में सूख गए हैं। पिछले एक साल से इन पौधो में पानी नहीं दिया गया था।
विज्ञापन

अगस्त 2021 में जब नपा का चार्ज प्रशासन के हाथों में था तो तत्कालीन एसडीएम दिनेश कुमार की ओर से शहर के राव तुलाराम चौक से सीएसडी कैंटीन तक एक किलोमीटर लंबे सड़क मार्ग को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना तैयार कर काम शुरू करवाया गया था। इसके बाद सड़क निर्माण, नई इंटर लॉकिंग टाइल, डिवाइडर के बीच फूलदार पौधे लगाने, संगमरमर की टाइलें लगाई गई थी। हालांकि कुछ दिनों तक शहर की सुंदरता बढ़ाने के लिए यह मॉडल रोड खूब चर्चाओं में रहा था।

मॉडल रोड की सुंदरता बढ़ा रही थी टाइल
तुलाराम चौक से सीएसडी कैंटीन तक दो वर्ष पूर्व ही निर्माण कार्य पूरा किया गया था। इसके बाद संगमरमर की टाइलें भी मॉडल रोड की सुंदरता बढ़ा रही थी। बारिश के मौसम में जब पौधे लगाए थे तो सुंदरता भी बढ़ती थी तथा यह मार्ग शहर की शोभा बढ़ा रहा था, लेकिन अब टाइल उखड़ने के साथ-साथ पेड़-पौधे भी पानी के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से जल्द ही मॉडल रोड पर काम शुरू कर इसे पुन: विकसित किया जाएगा। पौधों में पानी देने के लिए नियमित रूप से एक कर्मचारी की तैनाती की जाएगी। साथ ही अन्य प्रकार के फूलदार पौधे भी लगाए जाएंगे। उखड़ी हुई टाइल को भी जल्द ही लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रमेश सैनी, प्रधान नगरपालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें