फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरपंचों और चौकीदारों के साथ पुलिस ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल के निर्देशन में रविवार को चौकी फैजाबाद परिसर में सरपंचों, मौजीज व्यक्तियों और चौकीदारों के साथ बैठक की गई। चौकी इंचार्ज एसआई तपेंद्र ने चौकी क्षेत्र के गांवों के सरपंचों, मौजीज व्यक्तियों और चौकीदारों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। चौकी इंचार्ज ने इस दौरान मौजूद लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करते हुए कहा कि नशा एक सामाजिक बुराई है। उन्होंने कहा कि नशे जैसी बीमारी से दूर रहें और दूसरों को इससे दूर रहने के लिए प्रेरित करें। अपने-अपने गांवों के युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा अभिभावकों को अपने बच्चे पर रोज की होने वाली क्रियाओं पर ध्यान देना चाहिए तथा अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। उन्होंने कहा कि नशे से दूर रहकर ही युवा अपने परिवार, समाज व देश का भला कर सकता है। आज पूरा विश्व नशे के सेवन को लेकर चिंतित है क्योंकि नशा से अनेक जानलेवा बीमारियां होने का खतरा सबसे अधिक है। मानव जीवन अनमोल है, इसलिए वे अपने बेहतर स्वास्थ्य और परिवार के सदस्यों की भलाई के लिए कभी नशा न करें। उन्होंने कहा की नशे का कारोबार करने वाले की सूचना पुलिस को दें। चौकी इंचार्ज ने गांवों में ठीकरी पहरा लगाने को लेकर चर्चा की। साइबर क्राइम के बारे में लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि किसी प्रकार की ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने यातायात के नियमों बारे विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दोपहिया वाहन चलाते हुए हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, जबकि चौपहिया वाहन चलाते हुए सीट बेल्ट अवश्य लगानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें